ebook क्या है – Ebook Kaise Banaye? पूरी जानकारी जानें

Rate this post

नमस्कार दोस्तो क्या आप जानते है कि ebook क्या है और Ebook Kaise Banaye नहीं है तो आज आप सही पोस्ट पढ़ रहे है क्योंकि आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे है कि Ebook Kya Hota hai, Ebook meaning in hindi, ईबुक कैसे बनाये, Ebook Se Paise Kaise Kamaye, Ebook Ke Fayde, Ebook Kaise Sell Kare और Free Ebook Download Sites के बारे में तो बने रहिये हमारे साथ और पूरी जानकारी जानें।

ebook क्या है?

Contents

हम जिस सदी में सांस ले रहे हैं यदि इसको कम्प्यूटर क्रांति की सदी कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। हमारे जीवन को इस क्रांति ने बदल कर रख दिया है।कुछ  दिनों पहले हम इस बात की कल्पना नहीं कर सकते थे कि हम अपने संदेश पलक झपकते भेज सकते हैं न केवल भेज सकते हैं बल्कि उस व्यक्ति को देख भी सकते हैं। कहने का आशय यह है कि हमारी दैनिक जीवन चर्या को इसने बदल कर रख दिया है। कंप्यूटर ने हमारे जीवन को बहुत सरल बना दिया है कि पुस्तकें भी आसानी से इसपर पढ़ी जा सकती हैं। इसे ebook कहते हैं। आइए जानते हैं ebook क्या होती है।

Ebook Kya Hota hai? Ebook meaning in hindi

मशीनों से हमने जीवन को सुविधाजनक बनाया है। e-book भी अध्ययन को सुविधाजनक बनाती है और पुस्तक को इधर-उधर ले जाने की परेशानी से बचाती है।


ई बुक यानी इलेक्ट्रॉनिक बुक यह (electronic book) यह डिजिटल बुक होती है जो कंप्यूटर पर उपलब्ध होती है। यह सॉफ्ट कॉपी में ही प्राप्त होती है और हम इसे छूकर नहीं देख सकते।


यह खास तौर से छात्रों की पढ़ाई को असान बनाती है। अपने कंप्यूटर पर हम पूरी की पूरी लाइब्रेरी बना सकते हैं। हां यह सच है कि कुछ ई बुक हमें इंटरनेट से खरीदनी पड़ती है और कुछ हमें मुफ्त में मिल जाती हैं।

Ebook Kaise Banaye?

ईबुक बनाने के लिए हमारे पास दो चीजें होना जरूरी है। पहली कम्प्यूटर और इंस्टॉल किया हुआ Ms-Word।
निम्न स्टेप्स के द्वारा हम ई बुक का निर्माण कर सकते हैं-

  1. Microsoft Word को ओपन करें।
  2. Microsoft Word का इंटरफेस देखें।
  3. अब अपनी ebook का कवर पेज एड करना है।
  4. इसके बाद table of contents को एड करना है।
  5. कवर को ऐड करने के बाद हमें टेबल आफ कंटेंट्स लिखना है इसमें वे टॉपिक्स लिखना है के कारण ई बुक लिखी जा रही है।
  6. अब अपना कंटेंट लिखना है। इसकै अंतर्गत जितने भी टॉपिक्स लिखे हैं उन सभी को एक-एक करके images के साथ  लिखना है।
  7. word file  से किसी फाइल को  pdf में save करने के लिए फाइल आप्शन पर जाकर save as पर क्लिक करना होगा।
  8. ऊपर brows पर जाकर ई बुक का शीर्षक देकर drop down आप्शन से pdf सिलेक्ट करने के बाद इसे save करें।

तो लीजिए तैयार हो गई आपकी की ई बुक।इतनी मेहनत करने के बाद सहज ही ये खयाल आता है कि –

Ebook Se Paise Kaise Kamaye?

आज के समय में सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक पूरी दुनिया है और हम अपने जीवन के हर क्षेत्र में इस डिजीटल दुनिया से जुड़ गए हैं। जी हां यही प्लेटफार्म हमें यहाँ भी सहायता करता है। अपनी कुशलता से इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके अपनी ई बुक को बेचकर यहाँ अच्छा पैसा कमाया जा सकता है।कहने का आशय यह है कि कंप्यूटर का ज्ञान एवं ई बुक का निर्माण आपको अपनी मेहनत के बदले कमाई करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

Ebook Ke Fayde

  • E-book को इंटरनेट पर सर्च करना और डाउनलोड करना आसान है।
  • इसे आप कहीं भी पढ़ सकते हैं।
  • अपने मित्रों को तुरंत शेयर कर सकते हैं।
  • एक से दूसरी जगह लाने ले जाने का झंझट नहीं होता और न ही फटने खराब होने का डर होता है।
  • ई बुक किसी भी पेपर बुक की अपेक्षा आधी कीमत में या फ्री में भी उपलब्ध हो जाती है।
  • आप अपने कंप्यूटर पर हजारों इबुक्स एकत्रित कर सकते हैं क्योंकि यह बहुत कम जगह घेरती हैं।
  • इसमें कागज का इस्तेमाल नहीं होता यानी यह पर्यावरण संरक्षण में मददगार हैं।
  • इसकी साज संभाल और पैकिंग तथा परिवहन में कोई खर्च नहीं होता यानी समय संसाधन और पैसे की बचत ।
  • इस और बड़ा फायदा यह है कि आप जहां हैं कहीं भी इसे 24 घंटे कभी भी इसे प्राप्त कर सकते हैं।
  • यहां मन में सवाल आना लाजमी है कि तैयार बुक को हम बेच भी सकते हैं?
  • जी हां ई बुक तैयार कर के बेच भी सकते हैं। आइए देखते हैं-

Ebook Kaise Sell Kare?

कंप्यूटर का ज्ञान एवं ई बुक का निर्माण आपको अपनी मेहनत के बदले कमाई करने का एक बेहतरीन जरिया साबित हो सकता है।
निम्नलिखित स्टेप्स से हम अपनी ई बुक सेल कर सकते हैं

  • सबसे पहले एक payment gateway को चुनें।
  • यही ई बुक सेल करने के लिए एक ऑनलाइन स्टोर क्रिएट कर के देगा।
  • यहीं पर ही बुक को डाउनलोड किया जाएगा।
  • इसके बाद लिंक क्रिएट की जाएगी
  • जो भी pay करेगा उसके लिए download वाला आप्शन खुल जाएगा।
  • इस प्रकार डिजिटली ebook को सेल कर अपनी कुशलता अपनी मेहनत और अपने ज्ञान से ऑनलाइन अच्छी कमाई की जा सकती है।
  • हमने देखा कि अपनी e-book को किस तरह सेल किया जा सकता है ।

Free Ebook Download Sites

वैसे तो कई फ्री ई बुक डाउनलोड साइट्स हैं।उनमें से दस के नाम इस प्रकार हैं-

  1. Project Gutenberg.
  2. Open Library.
  3. Many books
  4. Book boon.com.
  5. Free Book Spot.
  6. Free Computer book.
  7. Open culture.
  8. Book yards.
  9. The online books page.
  10. e book lobby

यह उन अनेक साइट्स में से 10 साइट्स हैं जहाँ ई बुक को फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।आज जब सारी दुनिया अधिक से अधिक पेपरलेस हो रही है। वर्तमान समय की मांग भी यही है कि कम समय में पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुँचाए हुए यदि लिखने-पढ़ने का काम सुचारु रूप से चलता रहे तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

eBook के बारे में हम यदि सोचे तो यह सही है कि पढ़ने में अच्छा है जिन्हें हार्ड कॉपी में पढ़ने की आदत हो तो उन्हें डिजिटली पढ़ने में दिक्कत महसूस होती हो परंतु कुछ समय बाद यह आसान हो जाता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो ई बुक वर्तमान समय की आवश्यकता बन गई है।

निष्कर्ष:-

इस आर्टिकल में आपने eBook क्या है और Ebook Kaise banaye पढ़ा । साथ ही हमने आपको ईबुक से पैसे कैसे कमाए भी बताया । इस पोस्ट में हमने कुछ फ्री ईबुक डाउनलोड साइट्स के बारे में भी बताया ।

आशा करता हूँ कि आपको ईबुक कैसे बनाये पोस्ट पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को अपने सभी सोशल मीडिया पेज पर शेयर जरूर करे।

नमस्कार ! मेरा नाम गणपत ईणकिया है और इस Best Hindi Blog का संस्थापक हूँ. मुझे ब्लॉग्गिंग, एसईओ और डिजिटल मार्केटिंग जैसे विषयों पर गहरी नॉलेज है! हमारे ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद.

Sharing Is Caring:

Leave a Comment